अमरीकी राज्य कैलीफ़ोर्निया में आकलैंड की गलियों में वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो आंदोलन के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के मध्य झड़प हुई है और सैकड़ों लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले फ़ायर किए। लगभग एक हज़ार की संख्या में प्रदर्शनकारी सिटी हाल की ओर बढ़ रहे थे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डाउन टाउन प्लाज़ा की ओर जाने से रोका और आंसू गैस के गोले फ़ायर किए। 85 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया किन्तु पुलिस प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध सैन फ़्रैंसिसको में दो सप्ताह से प्रदर्शन जारी हैं और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरे में लेकर बंद कर दिया है।
समाचार समाप्त
.........
166