लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन ने कहा है कि क्षेत्र के आंदोलनों से अमरीका का कोई लेना-देना नहीं है।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि इन दिनों अरब देशों में जो कुछ हो रहा है वह वास्तविक जनान्दोलन है और इसका अमरीका से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने ट्यूनीशिया में होने वाले संसदीय चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि ट्यूनीशिया व अन्य अरब देशों की घटनाएं, राष्ट्रों की मांगों का परिणाम हैं और किसी भी रूप में अमरीकी योजना का भाग नहीं हैं किंतु अमरीका क्षेत्र की बदली हुई परिस्थितियों से लाभ उठाने का प्रयास कर रहा है।
समाचार समाप्त
..........
166