बहरैन में जनता ने अपना क्रांतिकारी आंदोलन जारी रखते हुए राजधानी मनामा की सड़कें जाम कर दीं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बहरैन के क्रांतिकारी युवाओं ने मनामा के कई महत्वपूर्ण राजमार्गों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही मनामा से मिलने वाले कई अन्य क्षेत्रों में भी युवाओं ने सड़कें बंद कर दी हैं। बहरैनी जनता के इस क़दम के बाद बहरैन तथा सऊदी अरब के सैनिकों ने मनामा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में लोगों के घरों तथा आवासीय क्षेत्रों पर आक्रमण करके भारी गोलाबारी की। ज्ञात रहे कि बहरैन के लोगों ने यह कार्यवाही आले ख़लीफ़ा सरकार के अत्याचारों तथा अपराधों के विरुद्ध की है। फ़रवरी से अब तक बहरैन में सुरक्षा बलों के आक्रमण में सौ से अधिक बहरैनी नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि एक हज़ार से अधिक घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ कर जेलों में डाल दिया गया है जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, शिक्षक और डाक्टर भी हैं।
समाचार समाप्त
.........
166