21 अक्टूबर 2011 - 20:30

विश्व के विभिन्न देशों के मानवाधिकार व समाजिक कार्यकर्ताओं ने ब्रसल्ज़ में एक सम्मेलन के दौरान बहरैन की जनक्रांति पर मानवाधिकारों और प्रजातंत्र की रक्षा करने वालों के मौन की आलोचना की है...

विश्व के विभिन्न देशों के मानवाधिकार व समाजिक कार्यकर्ताओं ने ब्रसल्ज़ में एक सम्मेलन के दौरान बहरैन की जनक्रांति पर मानवाधिकारों और प्रजातंत्र की रक्षा करने वालों के मौन की आलोचना की है। ब्रसल्ज़ में होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने वालों ने युरोपीय संघ से मांग की है कि वह अरब जगत विशेषकर बहरैन की घटनाओं के वास्तविक समर्थन के लिए अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करे। सम्मेलन में भाग लेने वालों ने बहरैन की क्रांति के बारे में पश्चिमी संचार माध्यमों और देशों के दोमुखे व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे नैतिकता की मृत्यु की संज्ञा दी। याद रहे बहरैन में फरवरी से राजशाही सरकार के विरुद्ध जनता का आंदोलन जारी है किंतु पश्चिम अपने विशेष हितों के कारण इस देश के परिवर्तनों पर चुप्पी साधे है।

समाचार समाप्त

......

166