सऊदी युवराज न्यूयार्क के एक अस्पताल में चल बसे। अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी युवराज सुल्तान बिन अब्दुल अज़ीज़ ८५ वर्ष की आयु में न्यूयार्क के एक अस्पताल में चल बसे। उन्हें दो सप्ताह पूर्व उपचार के लिए अमेरिका स्थानांतरित किया गया था। अब्दुल अज़ीज़ का जन्म ५ जनवरी वर्ष १९३१ को हुआ था। वह सऊदी अरब के उपप्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गुप्तचर विभाग के प्रमुख थे। सुल्तान बिन अब्दुल अज़ीज़ मलिक अब्दुल अज़ीज़ के १५वें बेटे थे।
समाचार समाप्त
.........
166