यमन के विभिन्न नगरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं।आज यमन की जनता ने अली अब्दुल्लाह सालेह की तानाशाही सरकार के विरुद्ध देश व्यापी प्रदर्शन किए। ये प्रदर्शन राजधानी सहित देश के सभी सत्रह राज्यों में किए गए। इस बीच सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की भी सूचनाएं मिली हैं। इसी प्रकार आज संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद यमन के सुरक्षा बलों के हाथों प्रदर्शनकारियों के जनसंहार की आलोचना में ब्रिटेन की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव के मसौदे को स्वीकृति देने वाली है।
समाचार समाप्त
........
166