20 अक्टूबर 2011 - 20:30

आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि इस्लामी व्यवस्था हर प्रकार के आतंकवाद एवं जनसंहार की विरोधी है.....

आयतुल्लाह काशानी ने कहा है कि इस्लामी व्यवस्था हर प्रकार के आतंकवाद एवं जनसंहार की विरोधी है।आज तेहरान की केंद्रीय नमाज़े जुमा आयतुल्ला इमामी काशानी की इमामत में अदा की गई। उन्होंने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में अमरीका के ईरान विरोधी नए षड्यंत्र की ओर संकेत करते हुए कहा कि वाइट हाउस के अधिकारी अपने देश में बढ़ती सामाजिक समस्याओं के कारण जनमत को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मार्क्सवादी एवं साम्यवादी व्यवस्था के विघटन की ओर संकेत करते हुए कहा कि युरोप विशेष कर अमरीका में सामाजिक बेचैनी बढ़ने के बाद भविष्य में पूंजीवादी व्यवस्था का भी अंत हो जाएगा। उन्होंने इसी प्रकार लीबिया के क्रांतिकारियों के हाथों तानाशाह मुअम्मर क़ज़्ज़ाफ़ी की हत्या की ओर संकेत करते हुए कहा कि अपमान और तबाही सभी तानाशाहों का निश्चित अंत है। उन्होंने संसार विशेष कर क्षेत्र के सभी स्वतंत्रताप्रेमियों से कहा कि वे अपने अधिकारों की प्राप्ति तक अपने प्रयास जारी रखें।

समाचार समाप्त

........

166