इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री अहमद वहीदी ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं हर संभव आक्रमण का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने समाचार एजेंसी इरना से बातचीत में कहा कि ईरान के विरुद्ध धमकियां और ख़तरे हमेशा से मौजूद थे किंतु हमारी सेनाएं भी उत्तर देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रही हैं।उन्होंने कहा कि शत्रुओं को ईरान की शक्ति का आभास है किंतु अपनी समस्याओं पर पर्दा डालने के लए वे ईरान को धमकियां देते रहते हैं। ज्ञात रहे कि अमरीका और इस्राईल वर्षों से ईरान को सैनिक आक्रमण की धमकी दे रहे हैं और इसी क्रम में हाल ही में अमरीका के उपराष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ईरान के विरुद्ध हर विकल्प हमारी मेज़ पर है।
समाचार समाप्त
........
166