अमरीकी सरकार एक निराधार आरोप को बहाना बनाकर अपने घटकों की सहायता से ईरान के विरुद्ध दबाव बढ़ाना चाहती है। प्रेस टीवी के अनुसार अमरीका में सऊदी अरब के राजदूत की हत्या की योजना में ईरान की संलिप्तता के वाइट हाउस के निराधार दावे की समीक्षा हेतु सुरक्षा परिषद तैयार कर रही है। अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा है कि वाशिग्टन, इस संदर्भ में द्विपक्षीय तथा बहुत पक्षीय वार्ता के अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र संघ में भी वार्ता जारी रखेगा।

ज्ञात रहे कि अमरीका के महान्यायवादी ने पिछले मंगलवार को दावा किया था कि देश के सुरक्षा बलों ने वाशिग्टन में सऊदी अरब के राजूदत की हत्या के षडयंत्र के आरोप में एक ईरानी नागरिक को गिरफ़तार किया है। किंतु वाशिग्टन और रेयाज़ अभी तक इस संबन्ध में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके हैं।

समाचार समाप्त

........

166