14 अक्टूबर 2011 - 20:30

ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए षड्यंत्र को अमरीका व अन्य देशों के बुद्धिजीवियों एवं विश्लेषकों ने भी रद्द कर दिया है। एक अमरीकी विश्लेषक ...

ईरान के विरुद्ध अमरीका के नए षड्यंत्र को अमरीका व अन्य देशों के बुद्धिजीवियों एवं विश्लेषकों ने भी रद्द कर दिया है।

एक अमरीकी विश्लेषक जेम्स एच फ़ीज़ ने कहा है कि अमरीका में सऊदी अरब के राजदूत की हत्या की तथाकथित योजना में ईरान का हाथ होने का आरोप पूर्ण रूप से निराधार है क्योंकि यदि ईरान को इस प्रकार का कोई आक्रमण करना ही होता तो उसे गोपनीय ढंग से किया जाता। उन्होंने कहा कि वास्तव में जन प्रदर्शनों से आम जनमत का ध्यान हटाने के उद्देश्य से अमरीका ने ईरान पर यह आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य अमरीका और इस्राईल का संयुक्त षड्यंत्र है। अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक पूर्व सदस्य ने भी इस ईरान विरोधी आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि यह ड्रामा तैयार करने वालों से उनका प्रश्न यह है कि आरंभ में ही ईरान को क्यों षड्यंत्र रचने का आरोपी घोषित कर दिया गया और किसी अन्य संभावना के लिए गुंजाइश क्यों नहीं रखी गई?

समाचार समाप्त

.......

166