13 अक्टूबर 2011 - 20:30

बहरैन की जनता ने एक बार फिर विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन किए और प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के आक्रमणों में घायल होने वाले तथा उनके द्वारा गिरफ़तार किए गए प्रदर्शनकर्ताओं से एकजुटता जताई....

बहरैन की जनता ने एक बार फिर विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन किए और प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के आक्रमणों में घायल होने वाले तथा उनके द्वारा गिरफ़तार किए गए प्रदर्शनकर्ताओं से एकजुटता जताई।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और शाही सरकार के समापन की मांग की। यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुए हैं कि जब देश के विपक्षी देलों ने निर्वाचित सरकार के गठन की मांग दोहराई और इसे देश में कई महीनों से जारी संकट का एकमात्र समाधान बताया। बुधवार को सबसे बड़े विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ सहित पांच विपक्षी दलों ने मनामा दस्तावेज़ के नाम से एक घोषणापत्र जारी किया जिसमें राजनैतिक व्यवस्था में मूल परिवर्तनों की मांग की गई।बहरैन में 14 फ़रवरी से शाही सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन जारी हैं और देश की जनता शाही व्यवस्था का अंत तथा लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना के लिए संकल्पित है। समाचार समाप्त

..........

166