इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि ईरान अपनी क्षेत्रीय रणनीति में सुरक्षा व स्थिरता को विशेष महत्व देता है।तेहरान में सूडान के राष्ट्रपति सलाहकार मुसतफ़ा उसमान इस्माईल से भेंट में विदेश मंत्री सालेही ने कहा कि ईरान की नीति पारस्परिक सहयोग के आधार पर क्षेत्र के देशों से सहयोग विस्तार पर केन्द्रित है जिससे सुरक्षा व स्थिरता तथा कल्याण का मार्ग सुनिश्चित हो।सूडान के अधिकारी ने इस भेंट में कहा कि उनका देश ईरान के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक एवं क्षेत्रीय सहयोग में ईरान केन्द्रीय भूमिका निभा रहा है।
समाचार समाप्त
........
166