11 अक्टूबर 2011 - 20:30

बहरैन के मुख्य विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ कहा है कि जनता अपनी क़ानूनी मांगों के साथ प्रदर्शन जारी रखेगी......

बहरैन के मुख्य विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ कहा है कि जनता अपनी क़ानूनी मांगों के साथ प्रदर्शन जारी रखेगी। पार्टी के नेता शैख़ अली सलमान ने कहा कि हम अपनी मांग जारी रखेंगे जिसमें स्वतंत्र न्यायपालिका का गठन और निर्वाचित संसद जैसी मांगें शामिल हैं। अलवेफ़ाक़ के नेता ने कहा कि बहरैनी की जनता अपने देश में किसी भी प्रकार का विदेशी हस्तक्षेप नहीं चाहती। शैख़ अली सलमान ने कहा कि देश में वास्तविक अर्थ में सुधार किया जाना चाहिए और जनता की इच्छाओं के अनुरूप सरकार का गठन होना चाहिए।

समाचार समाप्त

.........

166