ईरान की राष्ट्रीय फ़ुटबाल टीम नें विश्व कप 2014 के लिए जारी लीग मैच में बहरैन को 6-0 से पराजित करके ग्रुप ई में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। मंगलवार की रात तेहरान के आज़ादी स्टेडियम में हुए मैच में ईरानी टीम ने मेहमान बहरैनी टीम को छे गोल मारे और सात अंक के साथ ग्रुप ई में पहले स्थान पर पहुंच गई।कल मैच आरंभ होने के बाद पहले ही मिनट में बहरैन के राशिद ख़लीफ़ इब्राहीम को हिंसक रवैए के कारण रेड कार्ड मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। ईरान की ओर से सैयद जलाल हुसैनी, मुजतबा जब्बारी, करीम अंसारीफर, ग़ुलाम रज़ा रेज़ाई ने एक एक जबकि आंद्रानीक तैमूरियान ने दो गोल किए।
समाचार समाप्त
..........
166