सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्रों में प्रदर्शनों को निर्दयता से कुचले जाने के बावजूद प्रदर्शनो का क्रम जारी है। सूचना है कि मध्य सऊदी अरब से सैनिक तथा कई टैंकों सहित सामरिक उपकरण पूर्वी क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं। सऊदी अरब की राजशाही सरकार ने हर प्रकार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है किंतु हालिया सप्ताहों में निरंतर प्रदर्शन जरी हैं। सऊदी अरब के लोग राजनैतिक सुधार, राजनैतिक क़ैदियों की स्वतंत्रता तथा मावनाधिकार के सम्मान की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सऊदी सैनिक बहरैन से भी बाहर निकलें जहां वे बहरैनी सुरक्षा बलों के साथ मिलकर जनता के आंदोलन का दमन कर रहे हैं।समाचार समाप्त
.........
166