अमरीकी सरकार की आर्थिक नीतियों और देश की बड़ी कंपनियों के भ्रष्टाचार के विरुद्ध न्यूयार्क से आरंभ होने वाले प्रदर्शनों का दायरा पूरे अमरीका में फैल गया है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अमरीकी सरकार की ओर से प्रदर्शनकर्ताओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद वे अपने प्रदर्शन जारी रखेंगे। उधर शिकागो में भी सरकार तथा पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध प्रदर्शन हुए जबकि डलास, एटलान्टा, सियाटेल और बोस्टन सहित लगभग 1000 अमरीकी नगरों में प्रदर्शन हुए हैं और प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध पुलिस ने शक्ति का निरंकुश प्रयोग किया जिसमे बहुत से प्रदर्शनकारी घायल हो गए। मध्य सितम्बर से न्यूयार्क में वाल स्ट्रीट पर क़ब्ज़ा करो के नारे के साथ आंदोलन आरंभ हुआ जो पूरे अमरीका में फैल गया।

समाचार समाप्त

............

166