इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने विश्व में जारी क्रान्तियों की सफलता में बाधाएं उत्पन्न करने की पश्चिमी देशों की योजना के बारे में चेतावनी दी है।राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने आज कमांडरों के साथ एक भेंटवार्ता में कहा कि इस समय पश्चिमी सरकारें मिस्र सहित अनेक देशों में क्रान्तियों की सफलता का मार्ग अवरुद्ध करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सरकारें जानती हैं कि जनान्दोलन सफल हो गए तो एसी सरकारों का गठन होगा जो अमरीका और ज़ायोनी शासन की विरोधी होंगी अतः वे इन आंदोलनों को पटरी से हटाने के प्रयास में लगी हुई हैं। राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने मिस्र की जनता की सराहना करते हुए क्रान्ति को हानि पहुंचाने की पश्चिमी कुचेष्टाओं की ओर से सावधान किया।

समाचार समाप्त

.........

166