मिस्र में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के मध्य हुई झड़प के बाद कर्फ़्यू लगा दिया गया। स्थानीय टेलीवीजन ने घोषणा की है कि क़ाहिरा के तहरीर स्क्वायर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के मध्य हुई झड़प के बाद दो बजे से सात बजे तक कर्फ़्यू लगा दिया गया है। सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही में दो सौ से अधिक लोग घायल हुए, इसी प्रकार इस घटना में सुरक्षा बल के तीन जवान भी घायल हुए हैं। प्रदर्शन कारी सैन्य परिषद से मांग कर रहे थे कि अक्तूबर के महीने में जिस चर्च को ध्वस्त कर दिया गया उसको निर्माण कराया जाए। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सुरक्षा बलों पर हथियारों से आक्रमण किए। मिस्र के प्रधानमंत्री ने कहा कि मिस्र में मुस्लिम समुदाय और ईसाई समुदाय के मध्य कोई झड़प नहीं है। ज्ञात रहे मिस्र में लगभग दस प्रतिशत ईसाई हैं ।
समाचार समाप्त
........
166