वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो आंदोलन के सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने वाशिंग्टन में प्रदर्शन जारी रखा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने वाईट हाउस के निकट फ़्रीडम प्लाज़ा तक मार्च किया। अमरीका की राजधानी वाशिंग्टन में बेरोज़गारी और दूसरे मुद्दों को लेकर सैकड़ों लोगों ने फ़्रीडम प्लाज़ा तक मार्च किया जबकि दूसरा प्रदर्शन पश्चिमोत्तरी वाशिंग्टन में मेलकल एक्स पार्क के निकट हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार जनता की अनदेखी कर रही है और पूंजीपतियों पर ध्यान दे रही है। ज्ञात रहे कि इस आंदोलन को लेकर अमरीका के राजनैतिक हल्क़ें काफ़ी चिंतित हैं क्योंकि यह आंदोलन दिन प्रतिदिन विस्तृत और सुदृढ़ होता जा रहा है।
...........
166