अमरीका में सरकार विरोधी प्रदर्शन तथा पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध आन्दोलन बढ़कर अब वाशिगटन पहुंच गया है। यह पहली बार है कि जब वाशिगटन की सड़कों पर भारी प्रदर्शन किये जा रहे हैं और वैश्वीकरण के विरोधी, पर्यावरण के समर्थक तथा युद्ध विरोधी गुटों सहित बहुत से सामाजिक संगठन इन प्रदर्शनों में सम्मिलित हो गए हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाले गुटों में से एक की संयोजक लीज़ा सैमूने ने कहा है कि अमरीकी जनता निराश हो चुकी है और वह अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती के उद्देश्य से सड़कों पर उतर आई है। दूसरी ओर अमरीकी संचार माध्यमों ने यह बात स्वीकार की है कि अमरीका पर लागू पूंजीवादी व्यवस्था तथा अन्य आर्थिक व्यवस्थाओं के विरुद्ध "वाल स्ट्रीट पर नियंत्रण करो" नामक आन्दोलन में मज़दूर संघों की सम्मिलिति से यह आन्दोलन अधिक तीव्र हो गया है।
समाचार समाप्त
..........
166