फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने इस्राईली जेलों से सभी फ़िलिस्तीनी बंदियों की रिहाई की मांग की है।
इस्माईल हनिया ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में बल देकर कहा कि 11 दिनों से सात हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बंदियों ने अपने क़ानूनी अधिकारों की प्राप्ति के लिए इस्राईल की जेलों में भूख हड़ताल कर रखी है जबकि विश्व समुदाय फ़िलिस्तीनी बंदियों को भुलाए बैठा है और केवल इस्राईली सैनिक गिलआद शालीत की रिहाई के लिए प्रयासरत है। हनिया ने कहा कि हम, सभी फ़िलिस्तीनी बंदियों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ज्ञात रहे कि इस समय इस्राईली जेलों में 11 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बंदी क़ैद हैं।
समाचार समाप्त
.........
166