सीरिया में इस्राईल के अतिग्रहण वाले गोलान पहाड़ी क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करके राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन की घोषणा की।सीरिया के ध्वज और राष्ट्रपति असद के चित्र उठाए हुए प्रदर्शनकारी मजदल शाम नामक गांव में बाहर निकले और उन्होंने बश्शार असद के समर्थन में नारे लगाए। इससे दो दिन पहले भी गोलान क्षेत्र में एक हज़ार दुरूज़ ईसाइयों ने राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन में प्रदर्शन किए थे।उधर सीरिया में एक वरिष्ठ कुर्द कार्यकर्ता की अज्ञात बंदूक़धारियों ने हत्या कर दी। सूचना के अनुसार पूर्वोत्तरी शहर क़मीशली में चार नक़ाबधारियों ने मेशाल अत्तामू के घर पर धावा बोल दिया और उनकी हत्या करके फ़रार हो गए।आक्रमण में अत्तामू के बेटे और एक अन्य कार्यकर्ता के घायल होने का भी समाचार है।इसी बीच सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि राष्ट्रपति बश्शार असद ने हाल के दिनों में तुर्की के विदेश मंत्री से कोई भेंटवार्ता नहीं की है। बयान में कहा गया है कि इस भेंटवार्ता के बारे में दी जाने वाली रिपोर्टें निराधार हैं। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति असद की तुर्क विदेश मंत्री से भेंट अगस्त महीने में हुई थी उसके बाद कोई मुलाक़ात नहीं हुई है।
समाचार समाप्त
.........
166