सऊदी अरब में लोगों ने एक बार फिर प्रदर्शन करके राजनैतिक सुधारों की मांग की। पूर्वी शहरों क़तीफ़, अवामिया तथा क़द्दीह में सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती के बावजूद लोगों ने प्रदर्शन किए और राजनैतिक क़ैदियों की रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि राजनैतिक कार्यकर्ताओं को शाही सरकार ने बिना न्यायिक कार्यवाही के जेलों में बंद कर रखा है जिनमें कुछ क़ैदी एसे हैं जो सोलह साल से इसी प्रकार जेलों में पड़े हुए हैं। इन नगरों में हालिया महीनों में निरंतर प्रदर्शन हो रहे हैं और सुरक्षा बलों के आक्रमण के बावजूद लोग अपनी मांग पर अडिग हैं। सुरक्षा बलों के आक्रमण में कम से कम चौदह प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं।अवामिया नगर के एक धर्मगुरू शैख़ नमिर ने कहा कि सऊदी अधिकारी प्रदर्शनकर्ताओं पर फ़ायरिंग करवा के स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार हत्या तथा हथियारों पर टिकी हुई है।सऊदी अधिकारी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए विभिन्न अमानवीय शैलियां अपना रहे हैं। इसी क्रम में अवामिया में सुरक्षा बलों ने 70 वर्ष से अधिक आयु के दो लोगों को गिरफ़तार किया है ताकि प्रदर्शनों में भाग लेने वाले उनके बेटे स्वयं को सुरक्षा बलों के हवाले कर दें।
समाचार समाप्त
........
166