सरकार और पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध होने वाला प्रदर्शन वाशिंग्टन तक फैल गया है। फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह पहली बार है कि प्रदर्शन वाशिंग्टन की सड़कों पर हो रहे हैं। इस रिपोर्ट के आधार इन प्रदर्शनों में जनता के सभी वर्ग भाग ले रहे हैं। "वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो" नामक आंदोलन के सैकड़ों समर्थक वाशिंग्टन की सड़कों पर निकले और उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के अतिग्रहण सहित विभिन्न विषयों पर अपना विरोध व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अमरीकी जनता निराश हो चुकी है और वह अपनी कम से कम आवश्यकताओं की पूर्ति की मांग कर रही है। इसी के साथ अमरीकी संचार माध्यमों ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि "वॉल स्ट्रीट पर अधिकार करो" नामक आंदोलन से जनता के अन्य वर्ग के जुड़ने से यह आंदोलन व्यापक और सुदृढ़ होता जा रहा है। ज्ञात रहे कि 17 सितम्बर को आरंभ होने वाला यह आंदोलन पूरे अमरीका को अपनी चपेट में ले चुका है।
समाचार समाप्त
.......
166