पाकिस्तान की पुलिस ने क्वेटा में शीआ मुस्लिमों पर बर्बरतापूर्ण आक्रमण के संदर्भ में दर्जनों संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। शीआ मुसलमानों के विरुद्ध होने वाले आक्रमणों पर अंकुश लगाने के संदर्भ में उचित कार्यवाही न करने के आरोपों के बाद क्वेटा पुलिस ने १७ लोगों को गिरफ्तार किया है। याद रहे मंगलवार को क्वेटा में शीआ मुसलमानों से भरी एक बस पर होने वाले आक्रमण में १४ लोग शहीद और ६ घायल हो गये थे। इस हत्याकांड के बाद हज़ारा डेमोक्रेटिक पार्टी और शीआ धर्मगुरु परिषद ने क्वेटा में तीन दिन के शोक की घोषणा की थी। इस से पहले भी ईरान में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले तीर्थयात्रियों पर भी क्वेटा में एक आक्रमण हुआ था जिसमें २९ तीर्थयात्री मारे गये थे। पाकिस्तान के प्रान्त बलोचिस्तान में हालिया दिनों में शीआ समुदाय के विरूद्ध आक्रमणों में तेज़ी आयी है। इन आक्रमणों की ज़िम्मेदारी, कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्करे झंगवी ने ली है।
समाचार समाप्त
........
166