4 अक्टूबर 2011 - 20:30

सऊदी अरब में सैकड़ों युवाओं ने क़तीफ़ नगर की सड़कों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए सुरक्षाबलों द्वारा बल प्रयोग की निंदा की है.....

सऊदी अरब में सैकड़ों युवाओं ने क़तीफ़ नगर की सड़कों पर सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए सुरक्षाबलों द्वारा बल प्रयोग की निंदा की है।

ज्ञात रहे कि सोमवार की रात प्रदर्शनकारियों पर सऊदी सुरक्षाबलों की फ़ायरिंग के पश्चात झड़पें आरंभ हो गई थीं जिनमें से 24 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शनों को इन्तेफ़ाज़ा अर्थात जनान्दोलन का नाम दिया है। प्रदर्शनकारियों ने यह संकल्प दोहराया कि वे प्रदर्शन जारी रखेंगे और अवामिया नगर के परिवेष्टन को समाप्त कराएंगे। अवामिया नगर को सऊदी सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा है कि सऊदी अरब की सरकार प्रदर्शनकारियों के दमन को जारी रखे हुए है तथा फ़रवरी से अब तक 160 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।