पाकिस्तान में आतंकवादियों ने मंगलवार को बलूचिस्तान प्रांत में शीया मुसलमानों को ले जा रही एक बस पर आक्रमण करके 14 लोगों की हत्या कर दी। इस आक्रमण में सात अन्य घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , क्वेटा के बाहरी क्षेत्र अख्तराबाद में तीन बंदूकधारियों ने उस बस को रोका जिस में हज़ारा जाति के लगभग 30 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से दो बंदूकधारियों ने बस में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग आरंभ कर दी। अधिकारियों के अनुसार , तीन घायलों की दशा अत्याधिक गंभीर है।
पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार क्वेटा के पुलिस प्रमुख एहसान महबूब ने बस को सुरक्षा न देने के कारण एक पुलिस अधिकारी को पद से हटा दिया है। याद रहे क्वेटा और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में शिया मुसलमानों की बसों पर आक्रमण की कई घटनाएं हुईं हैं, जिसके दृष्टिगत ऐसे वाहनों को सुरक्षा दिए जाने का आदेश दिया गया था। आक्रमण के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार व पुलिस के विरुद्ध नारे लगाए। अभी तक किसी गुट ने इस आक्रमण की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है किंतु गत आक्रमणों की ज़िम्मेदार आतंकवादी गुट लश्करे झंगवी ले चुका है। बीस सितम्बर को इसी प्रकार के एक आक्रमण में २९ शीआ मुसलमान मारे गये थे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने आक्रमण की कड़ी निंदा की है।
3 अक्टूबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 269705
पाकिस्तान में आतंकवादियों ने मंगलवार को बलूचिस्तान प्रांत में शीया मुसलमानों को ले जा रही एक बस पर आक्रमण करके 14 लोगों की हत्या कर दी...
ज्ञात रहे कि कुछ धर्मनिष्ठों का कहना है कि वहाबी इस्लाम को बदनाम करने हेतु शत्रुओं द्वारा बनाया गया एक पथभ्रष्ट समुदाय है और अल-क़ायदा, जुन्दुल्लाह जैसे आतंकी गुट इसी समुदाय से सम्बंध रखते हैं और सऊदी अरब इन आतंकी गुटों का प्रमुख अड्डा है और उन्हें सऊदी सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त है।
समाचार समाप्त
.........
166