इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान क्षेत्रीय देशों की जनता की सही व क़ानूनी मांगों का समर्थन करता है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि क्षेत्रीय देशों के लिए तेहरान का सुझाव यह है कि वे अपने यहां शांति स्थापित करने के लिए अपनी जनता की मांगों पर ध्यान दें। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि जनता की मांगों पर उनका दमन शांति स्थापना का मार्ग कदापि नहीं है और शांतिपूर्ण रूप से की जाने वाली जनता की मांग पर हिंसापूर्ण व्यवहार अस्वीकारीय है। सीरिया के संदर्भ में पूछे गये एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि सीरिया में ज़ायोनी शासन और उसके घटकों द्वारा षडयन्त्र रचे जा रहे हैं और वे इस देश में अस्थिरता व अशांति उत्पन्न करना चाह रहे हैं। उन्होंने इसी के साथ बल दिया कि सीरिया की जनता की मांगों को सुना जाना चाहिए और सरकार द्वारा जो सुधार किया जा रहा है उससे वहां तनाव में कमी हुई है और विदेशी हस्तक्षेप के बिना सीरिया की समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
समाचार समाप्त
......
166