3 अक्टूबर 2011 - 20:30

बहरैन में एक सैन्य न्यायालय ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के दोष में १४ लोगों को आजीवन कारावास का दंड सुनाया है....

बहरैन में एक सैन्य न्यायालय ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के दोष में १४ लोगों को आजीवन कारावास का दंड सुनाया है। रिपोर्ट के अनुसार सैनिक न्यायालय ने इसी प्रकार एक छात्र को १८ और ६ छात्रों को १५-१५ वर्ष का कारावास का दंड सुनाया है। इन लोगों पर बहरैन की सैन्य अदालत ने विश्वविद्यालय में हंगामा करने और लोगों को सरकार के विरुद्ध भड़काने का आरोप लगाया है। जिन चौदह लोगों को सैनिक न्यायालय ने आजीवन कारावास का दंड सुनाया है उन पर एक पाकिस्तानी नागरिक की हत्या का आरोप है। बहरैन में फ़रवरी के महीने से राजशाही शासन के विरुद्ध आंदोलन जारी है और इस दौरान सुरक्षा बलों के हाथों दसियों प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं। सऊदी अरब और कुछ अन्य अरब देशों ने प्रदर्शनकारियों के दमन में सहयोग के लिए अपने सैनिक बहरैन भेजे हैं।

समाचार समाप्त

.........

166