अमेरिकी रक्षा मंत्री ल्यून पेनेटा ने कहा है कि इस्राइल क्षेत्र के देशों के साथ बेहतर संबंध न होने के कारण भविष्य में अधिक अलग-थलग हो सकता है। मध्य पूर्व की यात्रा पर रवाना होने से पहले ब्रसल्स में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तुर्की, मिस्र और क्षेत्र के अन्य देशों के साथ संबंधों में तनाव के कारण इस्राईल क्षेत्र में एकांत में ग्रस्त हो रहा है और उसे चाहिए कि वह क्षेत्र के देशों विशेषकर तुर्की और मिस्र के साथ कूटनीतिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कदम बढ़ाए । रक्षा मंत्री ल्यून पेनेटा अपनी यात्रा के दौरान इस्राईली और फिलिस्तीनी नेतृत्व से भेंट करेंगे जिसमें क्षेत्र की कुल स्थिति पर चर्चा होगी और उसके बाद वे मिस्र की यात्रा करेंगे।

समाचार समाप्त

.........

166