इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इस्लामी चेतना की लहर को दबाने के लिए शत्रुओं के प्रयासों को विफल बनाने का एकमात्र मार्ग, लोगों में सहृदयता बताया है। वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने सोमवार को इस वर्ष के हज से संबंधित अधिकारियों से भेंट में हज को, इस्लामी राष्ट्रों के मध्य संपर्क व अध्यात्मिक लाभ उठाने का एक मूल्यवान अवसर बताया और मतभेद उत्पन्न करने तथा हज के अवसर पर इस्लामी चेतना की लहर को दबाने हेतु शत्रुओं के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि इस षड्यन्त्र को विफल करने का एक मात्र मार्ग, सहृदयता को बढ़ाना है। वरिष्ठ नेता ने हज को इस्लाम का एक मूल रहस्य बताया और कहा कि हज का सार्वाजनिक व अंतर्राष्ट्रीय आयाम, इस्लामी संबंधों को बिना राष्ट्रीयता व मत पर ध्यान दिये सुदृढ़ बनाना है और दिलों को एक दूसरे से मिलाने के इस अवसर से लाभ उठाना है।
समाचार समाप्त
.......
166