इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने रविवार को तेहरान में कुवैत के संसद सभापति से भेंट में कहा ज़ायोनियों के चंगुल से फ़िलिस्तीनी भूमियों की स्वतंत्रता सभी इस्लामी देशों के व्यवहारों का आधार होना चाहिए।
राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने कहा कि फ़िलिस्तीनी भूमियों की स्वतंत्रता के लिए सभी क्षेत्रीय देशों को एकजुट हो जाना चाहिए ताकि बैतुल मुक़द्दस स्वतंत्र हो जाए क्योंकि यदि पश्चिमी एक बार ज़ायोनियों को स्थिर करने में सफल हुए तो यह काम अत्यधिक कठिन हो जाएगा। राष्ट्रपति ने इसी प्रकार फार्स की खाड़ी के क्षेत्र की संवेदनशीलता और क्षेत्रीय देशों विशेषकर ईरान व कुवैत के मध्य सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ईरान व कुवैत के मध्य सहयोग में विस्तार क्षेत्रीय देशों के लिए आदर्श बन सकता है। राष्ट्रपति ने इसी प्रकार ईरान के परमाणु मामले की ओर संकेत करते हुए कहा कि सभी देशों के विशेषज्ञ, ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सकते हैं क्योंकि ईरान की परमाणु गतिविधियां किसी भी प्रकार से क्षेत्रीय देशों के लिए ख़तरा नहीं हैं। इस भेंट में कुवैत के संसद सभापति मुहम्मद जासिम अलख़ुराफ़ी ने भी कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का स्वामी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय देशों को इस बात का अवसर नहीं देना चाहिए कि विदेशी, फार्स की खाड़ी के देशों के मध्य फूट डालें और इस्लामी गणतंत्र ईरान इस संदर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
समाचार समाप्त
........
166