28 सितंबर 2011 - 20:30

आइएसआई के हक्कानी नेटवर्क से संबंधों को लेकर वाशिंगटन और इसलामाबाद के रिश्तों में खटास बढ़ने के साथ ही अमेरिका के विरोध में पाकिस्तान के लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है....

आइएसआई के हक्कानी नेटवर्क से संबंधों को लेकर वाशिंगटन और इसलामाबाद के रिश्तों में खटास बढ़ने के साथ ही अमेरिका के विरोध में पाकिस्तान के लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और कई शहरों में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन भी हुए हैं।  इस बीच खबर है कि मंगलवार देर शाम अफगान सीमा से लगे पाक कबाइली इलाके में अमेरिका के मिसाइल हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। पाकिस्तान में अमेरिका विरोधी भावनाएं भड़क रहीं हैं। कराची में बुधवार को स्कूली छात्रों ने अमेरिका विरोधी रैली निकाली वे हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिनपर लिखा था, ‘अटैक आन पाक बिकम डेथ आफ यूएसए’। पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीपीपी के भी सैकड़ों सदस्यों ने कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के झंडे भी जलाए। समाचार समाप्त.........166