राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईश्वरीय जागरूकता, योरोप और अमरीका तक पहुंचकर वहां की अहंकारी शक्तियों को सत्ता से हटाएगी। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कल इस्लामी रेडियो और टेलीविजन संघ की पांचवीं महासभा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तूफ़ान मार्ग में है जो बड़ी सरलता से अहंकारी शक्तियों की व्यवस्थाओं पर विजयी होगा और इसकी लहर योरोप और अमरीका को भी अपनी चपेट में ले लेगी। डाक्टर अहमदी नेजाद ने कहा है कि आज जागरूकता की लहर केवल मुसलमानों की ज़मीन तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे विश्व में इसका आभास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता का दिन निकट आ गया है। श्री अहमदी नेजाद ने कहा कि अहंकारी शक्तियों ने 11 सितंबर 2001 की घटना का षड्यंत्र रचा और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दस वर्षों तक धोखा दिया जबकि इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान सहित अनेक देशों में नाइन इलेवन जैसी घटनाएं घट रहीं हैं। इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में नाइन इलेवन घटना में मरने वालों की तुलना में तीन सौ गुना अधिक लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मानववाद व उदारवाद के अंतर्राष्ट्रीय प्रभुत्व से निपटने के लिए हमें अंतर्राष्ट्रीय प्रबंध का सिद्धांत व मॉडल पेश करना चाहिए वरना वे सदैव नेतृत्व करते रहेंगे। डाक्टर अहमदी नेजाद ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस समय विश्व के सामने सैद्धांतिक शून्य है, इस्लामी मीडिया से विश्व में राजनैतिक केन्द्रों के लिए एजेंडा निर्धारित करने पर बल दिया। उन्होंने देशों के विरुद्ध पश्चिम के मनोवैज्ञानिक युद्ध व दुष्प्रचार से निपटने के लिए मीडिया से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। समाचार समाप्त.......166
28 सितंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 268661
राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईश्वरीय जागरूकता, योरोप और अमरीका तक पहुंचकर वहां की अहंकारी शक्तियों को सत्ता से हटाएगी...