गृहमंत्री श्री मुस्तफ़ा मोहम्मद नज्जार ने पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंधों को ख़राब करने के लिए रचे गए षड्यंत्र की ओर सचेत रहने पर बल दिया और कहा कि निकट भविष्य में दोनों राष्ट्र एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार श्री मुस्तफ़ा मुहम्मद नज्जार ने कल इस्लामाबाद में अपने पाकिस्तानी समकक्ष रहमान मलिक के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरानी व पाकिस्तानी अधिकारी सुरक्षा समझौते की तय्यारी कर रहे हैं जिस पर शीघ्र ही हस्ताक्षर होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि रहमान मलिक के साथ सुरक्षा सहयोग, मानव व नशीली दवाओं की तस्करी तथा काले धन को वैध बनाने के विरुद्ध संघर्ष और सुनियोजित अपराध के विषय पर चर्चा हुयी। श्री मुस्तफ़ा नज्जार ने कहा कि पड़ोसी देशों पर आक्रमण के लिए आतंकवादियों को पाकिस्तान की भूमि प्रयोग करने नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी गृह मंत्री ने कहा कि उनका देश आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ संकल्पित है क्योंकि इसने बहुत से निर्दोष लोगों की जान ली है। समाचार समाप्त........166