यमन में अली अब्दुल्लाह सालेह के विरुद्ध जारी जन प्रदर्शनों में दो अन्य लोग मारे गये हैं। राजधानी सनआ से प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सुरक्षा बलों ने अरहब क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण करके कम से कम दो को हताहत और कई अन्य को घायल कर दिया है। शुक्रवार को यमन के तानाशाह अली अब्दुल्लाह सालेह की यमन वापसी के बाद प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों में वृद्धि हो गयी है और अब तक दर्जनों प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं। प्रदर्शनकारी तीन दशकों से अधिक समय से जारी अली अब्बदुल्लाह सालेह की सत्ता का अंत चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार यमन के आतंरिक मामलों में अमरीका और सऊदी अरब के हस्तक्षेप की भी कड़ी आलोचना की।समाचार समाप्त.......166
27 सितंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 268332
यमन में अली अब्दुल्लाह सालेह के विरुद्ध जारी जन प्रदर्शनों में दो अन्य लोग मारे गये हैं.......