प्रभावशीली फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पूर्ण सदस्यता के लिए फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख के प्रयासों को अस्वीकार करते हुए इसे आधारहीन प्रयास बताया है। हमास के प्रवक्ता सामी अबू ज़हरी ने शुक्रवार को फ्रांस के पत्रकारों से एक वार्ता में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में महमूद अब्बास का भाषण, भावनात्मक था जिसके द्वारा फ़िलिस्तीनियों के दुखों को भलीभांति दर्शाया गया किंतु उन्होंने अवैध अधिकार के विरुद्ध संघर्ष के मार्गों की ओर कोई संकेत नहीं किया। याद रहे हमास ने यह बयान महमूद अब्बास द्वारा शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता के दावे कुछ घंटों बाद दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की आमसभा के 66 वें सत्र को संबोधित करने से पूर्व शुक्रवार को ही फिलस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून से भेंट की और फिलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन में 4 जून, 1967 की सीमाओं को आधार बताते हुए बैतुल मुक़द्दस को उसकी राजधानी बताया गया है। अमरीका और इस्राईल ने प्रस्ताव के लिए प्रयास पर भयानक परिणाम की धमकी दी है। विश्लेषक, इसे इस्राईल को मान्यता दिये जाने की दिशा में उठाया जाने वाला क़दम और अमरीका व इस्राईल के विरोध को रणनीति का भाग मानते हैं। याद रहे इस्राईल बहुत पहले से वर्ष १९६७ की सीमा को औपचारिकता देने का प्रस्ताव दे रहा है।समाचार समाप्त.........166
24 सितंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 267569
प्रभावशीली फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पूर्ण सदस्यता के लिए फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख के प्रयासों को अस्वीकार करते हुए इसे आधारहीन प्रयास बताया है।