भारतीय प्रधानमंत्री ईरानी राष्ट्रपति से भेंट करने वाले हैं।भारतीय सूत्रों के अनुसार इस देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद से भेंट करने वाले हैं जिसके दौरान, ईरान, पाकिस्तान, भारत शांति गैस पाइप लाइन, आईपीआई पर चर्चा की जाएगी। ईरान, पाकिस्तान भारत गैस पाइप लाइन पर लगभग ६ अरब डालर का ख़र्च आएगा और अनुमान है कि इस परियोजना के संबंधित अन्य कार्यों पर लगभग ३० अरब डालर ख़र्च होंगे। रिपोर्ट के अनुसार भारत पर ईरान के तेल का बक़ाया मूल्य भी इस भेंट में चर्चा का विषय होगा।समाचार समाप्त.........166
21 सितंबर 2011 - 20:30
समाचार कोड: 267280
भारतीय सूत्रों के अनुसार इस देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद से भेंट करने वाले हैं