अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति बुरहानुद्दीन रब्बानी एक विस्फोट में मारे गए हैं।प्रेस टीवी से मिलने वाली रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और स्वतंत्र शांति महाआयोग के प्रमुख बुरहानुद्दीन रब्बानी राजधानी आज काबुल में होने वाले एक शक्तिशाली विस्फोट में हताहत हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार काबुल में अमरीकी दूतावास के निकट रब्बानी के घर से एक शक्तिशाली विस्फोट की आवाज़ सुनी गई। इस घटना में स्वतंत्र शांति महाआयोग के उप प्रमुख मासूम स्टानिकज़ई सहित चार अन्य लोग भी हताहत हुए हैं। इस संबंध में अधिक ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है।समाचार समाप्त.........166
20 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 266830
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति बुरहानुद्दीन रब्बानी एक विस्फोट में मारे गए हैं.....