तेहरान में आयोजित पहला दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी जागरूकता सम्मेलन एक घोषणापत्र जारी करके समाप्त हो गया। इस घोषणापत्र में आया है कि राष्ट्रीय व इस्लामी प्रतिष्ठा की ओर पलटने, मुसलमान राष्ट्रों की स्वाधीनता और साम्राज्यवादी शक्तियों के आर्थिक, राजनैतिक और वैचारिक बंधनों से स्वतंत्रता के लिए इस्लामी राष्ट्र का एकजुट होना आवश्यक है। इस घोषणापत्र में इसी प्रकार इस्लामी आंदोलन में जनता के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं और महिलाओं की अद्वितीय भूमिका पर बल दिया गया है। इसी प्रकार इस घोषणापत्र में इस्लामी आंदोलन की सफलताओं के जारी रहने और इसकी उपलब्धियों की रक्षा पर बल दिया गया है। इस घोषणापत्र में फ़िलिस्तीन और बैतुलमुक़द्दस के मामले के महत्त्व, प्रतिरोध के समर्थन और फ़िलिस्तीन की धैर्यवान जनता की सहायता पर भी बल दिया गया है। ज्ञात रहे कि शनिवार को तेहरान में पहले दो दिवसीय इस्लामी चेतना सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें 80 से अधिक देशों के 600 से अधिक बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।समाचार समाप्त......166
18 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 266360
तेहरान में आयोजित पहला दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी चेतना सम्मेलन एक घोषणापत्र जारी करके समाप्त हो गया....