14 सितंबर 2011 - 19:30

मिस्र में राजनैतिक दलों ने आपातकाल लगाने के निर्णय का विरोध करते हुए बन्दियों को स्वतंत्र किए जाने की मांग की है...

मिस्र में राजनैतिक दलों ने आपातकाल लगाने के निर्णय का विरोध करते हुए उन सभी लोगों को स्वतंत्र किए जाने की मांग की है जिन्हें इस्राईली दूतावास पर आक्रमण के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।मिस्र में सत्तारूढ़ सैन्य परिषद के विरुद्ध आन्दोलन के एक सदस्य ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के दूतावास के बाहर प्रदर्शन पर सुरक्षा बलों के आक्रमण में तीन लोग मारे गए अनेक घायल हुए था बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ़्तार किया गया और वह भी केवल इस कारण कि प्रदर्शनकारी अपने देश से इस्राईली राजदूत को बाहर निकाले जाने तथा ज़ायोनी शासन से अपने देश के संबंधों को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। ज्ञात रहे कि मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में जनता द्वारा ज़ायोनी शासन के दूतावास पर आक्रमण के बाद इस देश की सैन्य परिषद ने देश में पुनः आपातकाल लगा दिया है जिसका मिस्र के सभी दल घोर विरोध कर रहे हैं।समाचार समाप्त..........166