अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा आयोजित पांचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन विश्व अहलेबैत परिषद के सदस्यों ने पवित्र शहर मशहद में इमाम रज़ा (अ.स.) की ज़ियारत के बाद ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामनई से मुलाक़ात की। और मग़रिब व इशा की नमाज़ आयतुल्लाह खामनई की इमामत में अदा की गई।
नमाज़ के बाद विशेष सभा का आयोजन किया गया और विदेशी मेहमानों ने हज़रत आयतुल्लाह खामनई से भेंट की।
सबसे पहले विश्व अहलेबैत परिषद के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम अख़तरी ने पाँचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वरिष्ठ धार्मिक नेता के भाषण से पहले लेबनान से आए हुए विदेशी मेहमान शेख नईम क़ासिम, इराक़ से अम्मार हकीम, अफ़ग़ानिस्तान से हुज्जतुल इस्लाम अकबरी, बहरैन से शेख़ हसन सुलतान, सऊदी अरब से शेख़ अल-अमरी आदि ने संक्षिप्त रूप से अपनी बातें प्रस्तुत कीं।
वरिष्ठ धार्मिक नेता हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामनई ने अपने भाषण में कहा कि शिया समुदाय के लिए गर्व की बात है कि सबसे पहले किसी शिया देश में इस्लामी सिद्धांतों पर आधारित शासन की स्थापना हुई है।
समाचार समाप्त
........
166