13 सितंबर 2011 - 19:30

अहले सुन्नत के दृष्टिकोणों के अनुसार अत्याचार से लड़ाई के कोई विशेष अर्थ नहीं हैं परन्तु शिया दृष्टिकोण के अनुसार अत्याचार के विरूद्ध लड़ाई लड़ना अनिवार्य है.....

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा आयोजित पांचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन के तीसरे दिन कानूनी व राजनीतिक आयोग की सभा में आयतुल्लाह हादवी तेहरानी ने शिया समुदाय को अत्याचार के विरूद्ध लड़ाई में दुनिया के लिए मार्गदर्शक बताया और कहा की वर्तमान समय में इस्लामी जागरूकता से शिया समुदाय को लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि अत्याचारी तानाशाहों के विरूद्ध लड़ाई लड़ने की विचार धारा शिया समुदाय से विशिष्ठ है चूँकि अहले सुन्नत के दृष्टिकोणों के अनुसार अत्याचार से लड़ाई के कोई विशेष अर्थ नहीं हैं परन्तु शिया दृष्टिकोण के अनुसार अत्याचार के विरूद्ध लड़ाई लड़ना अनिवार्य है।

समाचार समाप्त

......

166