इराक़ के प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने सऊदी अरब पर आतंकवाद की संस्कृति फैलाने का आरोप लगाया है। वीकीलीक्स द्वारा जारी दस्तावेज़ों के अनुसार इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने कुछ अमरीकी अधिकारियों से भेंट में कहा था कि सऊदी अरब, क्षेत्र में आतंकवाद की संस्कृति फैला रहा है और इराक़ में आतंकवाद को बढ़ावा देकर इस देश को गृहयुद्ध की ओर ढकेल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार नूरी मालेकी ने वर्ष २००८ में डेविड पेट्रिअस और इराक़ में अमरीकी राजदूत रायान क्रेकर से भेंट में बल दिया था कि रियाज़ इराक़ में सक्रिय आतंकवादियों को आर्थिक सहायता देकर यह प्रयास कर रहा है कि इस देश में हिंसा को बढ़ावा दे और इराक़ को अस्थिर करे। उधर इराक़ के दियाला प्रान्त में अज्ञात आक्रमणकारियों ने एक इराक़ी नागरिक की हत्या कर दी जबकि अस्सूदूर क्षेत्र में भी एक महिला आतंकवादियों के आक्रमण में मारी गयी। रविवार को भी इराक़ में विभिन्न आतंकवादी आक्रमणों में ९ लोग हताहत व घायल हो गये थे। इराक़ी सूत्रों का कहना है कि इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी की तिथि के निकट आने के साथ ही इराक़ में हिंसा, विदेशी सैनिकों की उपस्थिति को आवश्यक दर्शाने के लिए है।समाचार समाप्त........166
12 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 265271
इराक़ी प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने कुछ अमरीकी अधिकारियों से भेंट में कहा था कि सऊदी अरब, क्षेत्र में आतंकवाद की संस्कृति फैला रहा है...