इराक़ के पश्चिमी प्रांत अलअंबार में अज्ञात सशस्त्र आक्रमणकारियों ने 22 शिया श्रृद्धालुओं को गोली मार कर शहीद कर दिया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसर आक्रमणकारियों ने कल एक जाली चेकपोस्ट पर श्रृद्धालुओं की बस रोका और महिलाओं व बच्चों को बस से ज़बरदस्ती निकाल कर बाक़ी बचे पुरुषों को शहीद कर दिया। अलअंबार प्रांत के पुलिस आयुक्त मेजर जनरल अब्दुल हादी रिज़ायिग ने कहा कि आतंकवादियों ने बंदूक़ की नोक पर बस को रुकवाया और 22 पुरुषों को हताहत कर दिया। यह श्रृद्धालु सीरिया से हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की बहन हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े का दर्शन कर के वापस आ रहे थे। ज्ञात रहे केलिफ़ोर्निया की प्रोजेक्ट सेंसर्ड नामक संस्था के अनुसार इराक़ में वर्ष 2003 से अमरीका की अगुवाई में इस देश के अतिग्रहण से अब तक दस लाख से अधिक इराक़ी मारे जा चुके हैं। समाचार समाप्त......166
12 सितंबर 2011 - 19:30
समाचार कोड: 265268
आक्रमणकारियों ने कल एक जाली चेकपोस्ट पर श्रृद्धालुओं की बस रोका और महिलाओं व बच्चों को बस से ज़बरदस्ती निकाल कर बाक़ी बचे पुरुषों को शहीद कर दिया...