11 सितंबर 2011 - 19:30

कल लखनऊ में जन्नतुल बक़ीअ की याद में छोटे इमामबाड़े में संगोष्ठी का आयोजन किया गया .....

वहाबियत की शिक्षा का परिणाम हैं अल-क़ायदा व तालेबान जैसे आतंकी संगठनः महदवी पूरभारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार आज लखनऊ में जन्नतुल बक़ीअ की याद में छोटे इमामबाड़े में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उलेमा ने जन्नतुल बक़ीअ के मसले को शिया-सुन्नी मसला नहीं बल्कि पूरे इस्लामी समुदाय का मसला बयान किया। तथा इस मसले को शिया और सुन्नी का रंग देने वाले को अमरीका व इस्राईल का एजेंट बयान किया।इस अवसर पर वली-ए-अम्रे मुस्लिमीन हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामनई के प्रतिनिधि हुज्जतुल इस्लाम महदवी पूर ने कहा कि अल-क़ायदा व तालेबान जैसे आतंकी संगठन वहाबियत की शिक्षा का परिणाम हैं।इस अवसर पर शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद और मौलाना हुसैन महदी हुसैनी ने तक़रीरें कीं और मौलाना जाबिर जौरासी (इदार-ए-इस्लाह के प्रबंधक) ने मक़ाला पढ़ा जिसमें उन्होंने वहाबियत को इस्लाम के विरूद्ध षड़यंत्र बताया।इस अवसर पर डा कल्बे सादिक़, मौलाना सैफ़ नक़वी, मदरसा बोर्ड के सदस्य मौलाना मंज़र सादिक़, मौलाना हसनैन जौरासी, मौलाना क़ंबर अब्बास, मौलाना साबिर इमरानी , मौलाना एहतेशाम और मौलाना सिब्तैन जौरासी आदि ने संगोष्ठी में हिस्सा लिया।समाचार समाप्त......166