अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा पांचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन का प्रोग्राम तेहरान में आज सुबह विश्व अहलेबैत परिषद के महासचिव के भाषण से आरम्भ हुआ।
विश्व अहलेबैत परिषद के महासचिव ने 120 देशों से आए हुए विदेशी मेहमानों का हार्दिक स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि आज इस्लाम दुश्मन शक्तियाँ इस्लाम को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी पूरी शक्ति का प्रयोग कर रहे हैं और इस्लामी मूल्यों को निशाना बना रहे हैं।
ऐसी स्थिति में आपसी एकता को बढ़ावा देना और एक साथ बैठकर समस्याओ तथा कठिनाईयों का समाधान खोजना ही इस मुश्किल का हल है।
..........
166