10 सितंबर 2011 - 19:30

कल रात बहरैन के अनेक गावों में जनता सड़कों पर निकली और उसने दमनकारी आले ख़लीफ़ा शासन के अंत की अपनी मांग दोहराई....

बहरैन में दमनकारी आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध जनता का प्रदर्शन जारी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल रात बहरैन के अनेक गावों में जनता सड़कों पर निकली और उसने दमनकारी आले ख़लीफ़ा शासन के अंत की अपनी मांग दोहराई। आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध नारे लगाते हुए बहरैनी जनता ने उन लोगों की रिहाई की मांग की जिन्हें आले ख़लीफ़ा शासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के कारण जेल में बंद कर रखा है। ज्ञात रहे शुक्रवार को बहरैन के सबसे बड़े विपक्षी धड़े अलविफ़ाक़ द्वारा आयोजित प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन के आयोजकों के अनुसार शुक्रवार का प्रदर्शन इस बात को दर्शाने के लिए था कि बहरैनी जनता अपनी मांग से पीछे नहीं हटेगी। बहरैन में जनता, दशकों से इस देश की सत्ता पर क़ब्ज़ा जमाए आले ख़लीफ़ा शासन से सत्ता से हटने की मांग कर रही है। बहरैन में अतिग्रहणकारी सउदी अरब द्वारा समर्थित बहरैनी सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के विरुद्ध दमनकारी कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हताहत व सैकड़ों लोगों को गिरफ़तार किया है। 
समाचार समाप्त
........
166