अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा आयोजित पाँचवें अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन में एराक़ के पार्लिमेन्ट अध्यक्ष सैयद अम्मार-अल-हकीम ने कहा कि क्षेत्र के शियों की स्थिति की गहन समीक्षा, अत्याचार के मुक़ाबले में प्रतिरोध, साम्राज्यवाद के विरूद्ध आंदोलन, जवानों की समस्याओं का समाधान और इंतिज़ार के विश्वास को प्रसारित करना शियों की प्राथमिकताएं है।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक, धार्मिक व आंतरिक एंव वास्तविक विचारधारा की प्रचलन, नारों को क्रियात्मक बनाते हुए उन्हें जागरूकता में परिवर्तित करना, अंधविश्वास से दूरी, बौद्धिक व सांसकृतिक गतिविधियों में फ़ुक़हा सम्पर्क, संतुलन बनाए रखना और दूसरे धर्म के मानने वालों से वार्ता और उन्हें शियों के सिद्धांतों एंव विचारों से अवगत कराना वर्तमान युग में शियों की दूसरी प्राथमिकताएं हैं।
समाचार समाप्त
.........
166