10 सितंबर 2011 - 19:30

फ़िदाइयाने हरीमे विलायत-3 नामक वायु सेना के सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण आज से तबरेज़ में आरंभ हो गया...

फ़िदाइयाने हरीमे विलायत-3 नामक वायु सेना के सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण आज से तबरेज़ में आरंभ हो गया।

इस सैन्य अभ्यास के प्रवक्ता ब्रिगेडियर हुसैन चीतचियान ने बताया कि तबरेज़ की एक सैन्य छावनी से वायु सेना के युद्धक विमानों के उड़ान भरने के साथ ही सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण आरंभ हो गया। उन्होंने बताया कि इस चरण में साएक़ा, एफ़-4 और एफ़-5 युद्धक विमान देश के विभिन्न क्षेत्रों से उड़ान भर कर सैन्य अभ्यास के क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाएंगे। उन्होंने बताया कि सैन्य अभ्यास के इस चरण में ईरानी वायु सेना के पायलट एक दूसरे के अनुभवों से लाभ उठाएंगे। सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण कल भी जारी रहेगा। समाचार समाप्त

......

166